Header Ads

पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की हुआ शुरुआत..


कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ:
विकास आयुक्त ज्ञान प्रकाश द्वारा जिले के रामपुर प्रखंड के पसाई पंचायत में अपशिष्ठ प्रबंधन इकाई के तहत ई-रिक्शा को झंडी दिखाकर रवाना किया गया.इस मौके पर उन्होंने स्वयं भी सफाई प्रबंधन वाला ई रिक्शा चलाकर इस कार्य में लगे कर्मियों का हौसला बढ़ाया.इस ई रिक्शा के माध्यम से गांव के गली-गली में अलग-अलग प्रकार के कचरा को जमा करके उसका बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा.

उन्होने रामपुर प्रखंड के बिलाओ पंचायत में जीविका दीदी द्वारा कचरा से बनाए खाद का वितरण एवं बिक्री भी प्रारंभ भी कराया गया.इस मौके पर डीडीसी ने बताया कि यह ना केवल स्वरोजगार का माध्यम बनेगा बल्कि इससे कचरा निस्तारण में भी सफलता मिलेगी.

रामपुर प्रखंड परिसर में सॉइल हेल्थ कार्ड के वितरण के लिए कैंप लगाया गया था.जहां उन्होंने कई व्यक्तियों को सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण भी किया.यह कार्ड किसानों को उनके खेत के मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी देगा.इस नवाचारी व वैज्ञानिक संकल्पना से किसानों को समय से उनके मिट्टी के स्वास्थ्य व गुणवत्ता के बारे में जानकारी देगा.यह संपूर्णता अभियान के तहत किया गया था.

भभुआ प्रखंड के महुआरी पंचायत में एक पेड़ मां के नाम स्लोगन के तहत वृक्षारोपण भी किया गया.इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वृक्ष को जननी का दर्जा प्राप्त है,इसलिए मां जैसे स्पर्शमयी और ममता से इसे जोड़कर अभियान चलाया जा रहा है. इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए, डीपीएम मनरेगा,प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय कई पदाधिकारी मौजूद थे.



No comments