Header Ads

दुर्गावती पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार


कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती(मुबारक अली ):
स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चोरी की तीन बाइक बरामद की है तथा दो चोरों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी में अनिल कुमार ग्राम माधोपुर, थाना दुर्गावती, दुसरा छोटू कुमार पासवान ग्राम कुशहरियां , थाना चैनपुर, जिला कैमूर के निवासी हैं शुक्रवार को मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने दुर्गावती थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दुर्गावती बाजार से ग्रामीण बैंक के पास बार-बार मोटरसाइकिल चोरी की घटना हो रही थी. इस घटना की उद्भेदन हेतु थाना अध्यक्ष दुर्गावती के नेतृत्व में एक टीम की गठन की गई. इन लोगों के द्वारा घटनास्थल के आसपास शादे लिबास में रैकी कर एक चोर को पकड़ा गया .जिसका नाम पता पूछताछ किया गया तो वह अपना नाम अनिल कुमार बताया एवं उनका स्वीकारोक्ति बयान लिया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि दुर्गावती बाजार से अभी तक दो मोटरसाइकिल चोरी किए हैं .जिनको बेचने हेतु कुशहरिया के छोटू कुमार पासवान मोटरसाइकिल गैरेज को दिए हैं.उनके निशानदेही पर दुर्गावती बाजार से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गयी.जिसमें एक मोटरसाइकिल छोटू कुमार के मोटरसाइकिल गैरेज से बरामद किया गया एवं एक मोटरसाइकिल दुर्गावती नदी के किनारे एन एच 19 ओवर ब्रिज के नीचे से एवं चंदौली बाजार से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल को दुर्गावती बाजार से बरामद की गई है.वही पुलिस आगे कि आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है।






No comments