जिला पार्षद ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन
कैमूर टॉप न्यूज,भभूआ(मुबारक अली):शुक्रवार को मोहनियां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चार योजनाओं का जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने उद्घाटन किया। जिन योजनाओं का उद्घाटन किया गया है इसमें दादर पंचायत के ग्राम घेघियां में रामअवध पासी के घर से जियन चौधरी के घर तक पीसीसी कार्य, ग्राम मिश्रवलियां में प्राइमरी स्कूल का चार दीवारी निर्माण कार्य, कठेज पंचायत के छोटका सागर में बाल गोविंद पांडे के जमीन से आंगनबाड़ी तक पीसीसी कार्य,ग्राम सगरा में मां काली मंदिर के बगल में सार्वजनिक चबुतरा का निर्माण शामिल हैं । जिला पार्षद गीता पासी के द्वारा इन चारों योजनाओं का उद्घाटन किया गया। वही स्थानीय ग्रामीणों ने जिला परिषद गीता पासी का फूल मालाओं से स्वागत किया। जिला पार्षद गीता ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।
मौके पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगदानंद कुशवाहा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



Post a Comment