Header Ads

झाड़-फूंक में चली गई जान: जहरीले सांप ने खटिया पर सोते व्यक्ति को काटा, परिजन ने मांगा सरकारी मुआवजा..


कैमूर टॉप न्यूज,चांद:थाना क्षेत्र के कलउरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहाँ एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया। यह मामला तब उजागर हुआ जब रामश्रय राम (58 वर्ष), जो कि स्वर्गीय लोचन राम के पुत्र और कलउरा गांव निवासी थे, अपने मिट्टी के मकान में खटिया पर सो रहे थे। अचानक आधी रात को जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उन्होंने यह घटना अपने परिवार को बताई।

परिवार के लोगों ने उन्हें झाड़-फूंक कराने के लिए गांव के विभिन्न जानकारों के पास ले जाया। इसके बाद स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर दुर्गावती झाड़-फूंक कराने के लिए ले जाया गया। फिर भी हालात बिगड़ते गए और अंततः रामश्रय राम को इलाज हेतु भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई राम आश्रय राम ने बताया, "मेरे भईया के दो पुत्र हैं जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। इसलिए हम जिला प्रशासन से निवेदन करते हैं कि मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाए।"

मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कैमूर टॉप न्यूज चैनल का जनता से विशेष अपील
अगर आपके आसपास किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक कराने की बजाय उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाकर चिकित्सकीय उपचार कराएं। समय रहते एंटी-स्नेक इंजेक्शन देने से कई जिंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।
 
भभुआ से संवाददाता विशाल कुमार की रिपोर्ट






No comments