Header Ads

कैमूर में 1 बजे तक 49.66% मतदान, लोकतंत्र के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब..


कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ:
विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत कैमूर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का सिलसिला शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। अपराह्न 01 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, जिले में औसतन लगभग 49.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अनुसार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा —
रामगढ़: 47.63%, मोहनियां: 50.69%, भभुआ: 49.42% और चैनपुर: 50.91%।

सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने लोकतंत्र के इस पर्व को और विशेष बना दिया है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, वहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि सभी पात्र मतदाता शाम तक मतदान केंद्र पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। दोपहर बाद मतदान में और तेजी आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: अभिषेक राज








No comments