समाज को मजबूत बनाने की पहल, तैलिक समाज की बैठक में गूंजे बड़े मुद्दे..
कैमूर टॉप न्यूज,रामगढ़:प्रखंड क्षेत्र में तैलिक समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना, आपसी समन्वय बढ़ाना तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना रहा।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष नंदु गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष रौशन गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रखंड महासचिव दिनेश गुप्ता तथा नगर महासचिव मनोज गुप्ता ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। वहीं संरक्षक सरजू साह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर विशेष बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
“तैलिक समाज आज एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। अगर हम सब मिलकर एकजुट रहें और शिक्षा तथा जागरूकता को प्राथमिकता दें, तो समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। हमें आपसी मतभेद भुलाकर विकास की दिशा में एक साथ कदम बढ़ाना होगा।”- सोनू गुप्ता,समाजसेवी ,रामगढ़ नगर पंचायत
इस अवसर पर मैनेजर साह, काशीनाथ गुप्ता, बेचन गुप्ता, लालू गुप्ता, गुड्डू साह, मुन्ना साह, झगड़ू साह, राकेश साह, विकास गुप्ता, अनिल गुप्ता, बबलू गुप्ता, विजय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने विचार रखे और समाज के विकास के लिए सकारात्मक सुझाव दिए।
बैठक के अंत में समाज को मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, ताकि समाज के हर वर्ग को जोड़कर आगे बढ़ाया जा सके।
रिपोर्ट:- अभिषेक राज



Post a Comment