Header Ads

Kaimur Tap News: क्षेत्र में हुई हल्की बारिश,कई जगहों पर ओले गिरने से फसलों में नुकसान

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: शुक्रवार की रात्रि मे अचानक मौसम ने करवट लेकर  किसानों की चिंता बढ़ा दी ओलावृष्टि होने से  किसानों की मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है क्षेत्र  में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि हुई है इसमें सरसों चने व गेहूं की फसलों में नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. प्रखंड क्षेत्र मे कई जगहों पर शुक्रवार की सुबह गरज-चमक के साथ हुई पनी बौछार के बीच ओला गिरने से किसानों की नींद उड़ गई है.


 पल-पल बदलते मौसम के मिजाज से जहां ठण्ड लौट आई वहीं शुक्रवार की सुबह में हुई ओलावृष्टि से किसान सहम गए। इस ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसान हुआ है.
यूं तो मौसम का मिजाज गुरुवार की शाम चार बजे ही बूंदाबांदी के साथ बदल गया था. जिन घरों में शादी समारोह थे उनके चेहरे पर बारिस का खौफ था. रात लगभग दो बजे अचानक प्रखंड क्षेत्र में  कई जगहों पर  बादलों की गरज चमक ने गनीमत यह रही कि आसमान से गिरने वाले ओलों का आकार बड़ा नहीं था.इस क्रम में  सावठ चेहरियां कल्याणपुर कर्णपुरा अन्य जगहों पर ओलावृष्टि व पत्थर गिरना शुरू हुआ. इस दौरान किसानों ने बताया कि  इस ओलावृष्टि का बुरा असर खेतों में खड़ी फूलदार सरसों की फसल पर पड़ने का अनुमान है.


क्षेत्र के किसान सतीश यादव उर्फ पिंटू दीपक यादव दारा सिंह संजय खरवार कई किसानों ने मौसम के पल-पल बदलते मिजाज और बीच-बीच में ओलावृष्टि पर चिंता जताई इसओला वृष्टि का बुरा असर खेतों में खड़ी फूलदार सरसों और गेहूं की फसल पर पड़ा है.

कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट



No comments