Kaimur Top News: कुदरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,1216 बोतल शराब हुआ बरामद
कैमूर टॉप न्यूज़,कुदरा: पुलिस चाहे लाख सक्रियता दिखाएं लेकिन तस्करों के मंसूबो पर पानी फेरने में सफल नहीं हो पा रही. हालांकि, तस्कर खुद ही जब सामने आ जाए तो भला क्या कहने. ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब ब्रिकी का धंधा खुलेआम चल रहा है.
कुदरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिडिल स्कूल जहानाबाद के संकुल संसाधन पर छापा मारा .स्कूल के रूम के अंदर से 180 ml के 1216 बोतल क्रेजी रोमियो अंग्रेजी शराब हुआ बरामद.
इस संबंध में कुदरा थाना अध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया शराब को बरामद कर लिया गया है मामले की जाँच पुलिस जुटी है.
- कैमूर टॉप न्यूज के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट




Post a Comment