Header Ads

Kaimur Top News:पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने पाई सफलता

कैमूर टॉप न्यूज़, कुदरा: पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को चलाएं अपने एस ड्राइव के अंतर्गत सोमवार की शाम तकरीबन 7:00 बजे एक वारंटी को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी वर्षों से फरार चल रहे थे. मामले में थाना अध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी कुदरा थाना क्षेत्र के खरहना गांव के  निवासी अरुण राम  30 वर्षिय है. जिसकी तलाश पुलिस को कई दिनों से थी. जैसे ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अरुण राम खरहना गांव में छिपा हुआ है पुलिस ने धावा बोल कर उनको को  गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.


कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट 



No comments