Kaimur Top News: सोमवार को टाउन थाना के पास वाहन जांच अभियान में कागजों की हुई जाँच
कैमूर टॉप न्यूज,कैमूर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोमवार को टाउन थाना के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया.इस क्रम में नगर के कचहरी मार्ग के गुजरने वाले लगभग तीन दर्जन से अधिक छोटे व बड़े वाहनों के कागजात की जांच की गई.कागजात अधूरे रहने व बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों से जुर्माना वसूल किया गया. साथ ही भविष्य में पूर्ण कागजात व हेलमेट के साथ चलने का सुझाव भी दिया गया.थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए. इस अभियान के अंतर्गत वसूले गए जुर्माना के संबंध में पूछे जाने पर भभुआ थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम ने बताया कि कुल छह हजार की राशि वसूल की गई है. भभुआ थाना अध्यक्ष सत्येंद्र राम ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा.



Post a Comment