Kaimur Top News: दुर्गावती बाजार में 13 प्वाइंट रोस्टर के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च
कैमूर टॉप न्यूज़, दुर्गावती: दुर्गावती बाजार में रविवार को उच्च शिक्षा में 13प्वाइंट रोस्टर लागू होने के विरोध में राजद नेता सतीश यादव उर्फ पिन्टू के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया. राजद कार्यकर्ताओं ने 13 प्वाइंट रोस्टर को हटाकर 200 प्वाइंट रोस्टर फिर से लागू करने की मांग की रोस्टर के विरोध में राजद कार्यकर्ता दहला मोड़ से होकर दुर्गावती बाजार का भ्रमण किया. राजद नेता सतीश यादव पिन्टू ने बताया कि 13 प्वाइंट रोस्टर का मतलब सीधे सीधे उच्च शिक्षा में ओबीसी एससी एसटी के आरक्षण को खत्म करना है. इसका तात्पर्य भारतीय संविधान से छेड़छाड़ करना राजद नेता ने कहा की नये नियम के तहत विश्वविद्यालय को नहीं बल्कि विभाग को इकाई मानकर नियुक्तियां होगी .जहाँ 14 से कम पदों की नियुक्ति होगी वहां 13 प्वाइंट रोस्टर नियम लागू होगा. अर्थात पहला दूसरा तीसरा पद अनारक्षित जनरल के लिए होगा.
चौथा पद ओबीसी कैटेगरी के लिए होगा. फिर पांचवा और छठवां पद अनारक्षित जनरल के लिए होगा तब जाकर सातवां पद अनुसूचित जाति एससी और आठवा पद ओबीसी कैटेगरी के लिए होगा और 9वां,10वां,11वां पद अनारक्षित जनरल के लिए होगा .12वां पद ओबीसी कैटेगरी के लिए होगा और 13वां अनारक्षित जनरल के लिए होगा. एवं 14वां पद अनुसूचित जनजाति एससी कैटेगरी के लिए होगा यानी किसी विश्वविद्यालय में किसी विभाग में चार पदों के लिए नियुक्ति निकलेगी.
तब जाकर ओबीसी को सातवा पदों की नियुक्ति निकलेगी तब जाकर ओबीसी को पदों की नियुक्ति होगा एव अनुसूचित जाति एससी और 14 पदो की नियुक्ति निकलेगी तब जाकर अनुसूचित जनजाति एससी को मौका मिलेगा. जबकि आम तौर पर किसी विश्वविद्यालय के किसी भी विभाग में दो या तीन से ज्यादा पदों की नियुक्ति नहीं निकलती है. इसीलिए सोची-समझी साजिश के तहत आरक्षण को खत्म किया गया है.लिहाजा पहले के 200 पॉइंट रोस्टर पद्धति को फिर से लागू किया जाय जिससे कि सामाजिक न्याय की अवधारणा सफल हो.
इस दौरान शेषनाथ यादव,मनोज राजभर,दिपक यादव,नरेन्द्र कुशवाहा,गोविन्दा यादव,बृजेश यादव,सुनील,हसनैन अन्सारी,कन्हैया यादव,विश्वजीत कुशवाहा,बजरंगी,अनील यादव,दिलराम,कुलजीत,शशिकान्त राम,विपीन राम, प्रमोद यादव पप्पू यादव ,दयाल बिन्द,दयानन्द,रामाश्रय,शिवलाल,मोनू,पंकज,सुरेन्द्र,मंजेश,हरिहर,नन्हकू आदि मौजूद रहे.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट




Post a Comment