Kaimur Top News: मातृ शक्ति संघ समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित
# समिति के सदस्यों ने मां सरस्वती पूजनोत्सव व मूर्ति स्थापित को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की.
# यह बैठक पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार ,उपाध्यक्ष गोलू कुमार गुप्ता के देख रेख में आयोजित हुई.
#सभी सदस्यों ने तैयारी को लेकर खांका खींचा.
कैमुर टॉप न्यूज़,कैमुर: माँ सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा तैयारी जोरों पर है.इसी कड़ी में रविवार को स्थानीय बाजार स्थित पानी टंकी के सामने मातृ शक्ति पूजा संघ समिति की बैठक आयोजित हुई।जिसमें पूजा समिति के सभी सदस्यों ने मुख्य रूप से भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता मातृ पूजा संघ समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार व संचालन सूचित जायसवाल(सचिता जायसवाल) ने किया.बैठक के दौरान पूजा समिति के लोगो ने आपसी राय विचार प्रकट कर सबकी सहमति प्रदान की.साथ ही पूजनोत्सव को लेकर विधिवत खाका तैयार किया.बैठक के दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी मातृ शक्ति संघ समिति द्वारा सरस्वती पूजन धूम धाम से मनाया जाएगा.आज ही से हम सभी लोगो को तैयारी में जुट जाना होगा.बैठक के दौरान उक्त पूजा समिति के सदस्यों ने आपसी ताल मेल बैठाकर विभिन्न कार्यो की जिम्मेवारी सौंपी.इस दौरान मातृ पूजा समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि मां की मूर्ति स्थापित से पहले हम सभी लोग प्रशासनिक अहर्ता को पूरा करेंगे.ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े.धन्यबाद ज्ञापन समिति के उपाध्यक्ष गोलू कुमार गुप्ता ने किया.मौके पर शैलेश कुमार,गोलू कुमार,रौशन कुमार (कोषाध्यक्ष)सूचित जायसवाल,प्रेम कुमार,बिगन कुमार (उप सचिव) नीरज कुमार (सचिव) टोनी कुमार(उप कोषाध्यक्ष),नीतीश कुमार,मुरली मनोहर कुमार,बबलू कुमार,मिथलेश कुमार,नीतीश कुमार गुप्ता,पंकज कुमार,सोनू कुमार,आनन्द कुमार,चन्दन कुमार,विवेक कुमार,हारून कुमार,विशाल कुमार,आदित्य कुमार,सूरज कुमार सेठ,सूरज कुमार सिंह,राजीव कुमार ,भैया जी,छोटू कुमार,राहुल कुमार,आदि पूजा समिति के लोग शामिल थे.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए रामगढ़ के राजेश कुमार की रिपोर्ट




Post a Comment