Header Ads

Kaimur Top News: सांसद मद से 14 लाख 56 हजार तीन सौ रुपये की लागत से होगा कल्याणपुर पोखरे का सौंदर्यीकरण

कैमूर  टॉप न्यूज़,दुर्गावती: दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित पोखरे का 14 लाख 56 हजार तीन सौ रुपए की लागत से सांसद मद से होने वाले सौंदर्यीकरण के लिए रविवार को भाजपा नेता दारा सिंह के नेतृत्व में भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया. ग्रामीणों की मांग पर  कल्याणपुर गांव का सौंदर्यीकरण के लिए बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे द्वारा सांसद मद से 14 लाख 56 हजार तीन सौ रूपये की स्वीकृति दी है सांसद से स्वीकृति मिलने के बाद कल्याणपुर गांव पोखरा की सौंदर्यीकरण के लिए शिलान्यास किया गया. भूमि पूजन का कार्य ग्रामीणों की उपस्थिति में श्यामा कांत पांडे द्वारा विधि विधान से किया गया. उसके बाद भाजपा नेता दारा सिंह, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष घनश्याम लाल श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया सजीवन साव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया गया. पूर्व मुखिया सजीवन साव ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है. छठ घाट बन जाने से  व्रतीयों को यहां काफी सुविधाएं बढ़ जाएगी. इस मौके पर धीरेंद्र सिंह धर्मेंद्र, प्रमोद मिश्रा, श्याम जी, गुड्डू सिंह, दरोगा रजक आदि लोग उपस्थित  थे.




No comments