Kaimur Top News: स्व रामचरित्र चौधरी की पुण्यतिथि 13 फरवरी को मनाई जाएगी
# बैठक कर आयोजन कमिटी के लोगों ने तैयारी की समीक्षा की।
# उक्त तिथि को बच्चों के बीच बांटी जाएगी पढ़ाई सामग्री
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व भूत पूर्व मुखिया स्वर्गीय राम चरित्र चौधरी की 10वीं पुण्यतिथि आगामी तेरह फरवरी को मनाई जायेगी.इसकी तैयारी आयोजको द्वारा पूरी कर ली गयी है.गौरतलब की हर साल की तरह इस वर्ष भी उनकी पूण्य तिथि शिद्दत के साथ मनाई जाएगी.बुधवार को आयोजन कमिटी ने चौधरी काम्प्लेक्स भवन पर बैठक कर तैयारी की समीक्षा की.साथ ही कमिटी ने कई लोगो को विभिन्न कार्यो की जिम्मेवारी भी सौंपी.ताकि आयोजित कार्यक्रम को सुचारू ढंग से संपन्न किया जा सके.आयोजको ने बताया कि स्वर्गीय राम चरित्र चौधरी की पुण्यतिथि के दिन छात्र छात्राओं के बीच पढ़ाई सामग्रीयो को वितरण किया जाएगा.समीक्षा बैठक में कमिटी अध्यक्ष कुदुस अंसारी,जितेंद्र साह,मिथलेश साह,राजसेठ आदि शामिल थे.




Post a Comment