Header Ads

Kaimur Top News:सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती: सरस्वती पूजा को लेकर  गुरुवार को दुर्गावती थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित  की गई . बैठक में  थाना अध्यक्ष सोहेल अहमद ने  लोगों से सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान किया. बैठक में पूजा को लेकर प्रशासन की ओर से मिले निर्देशों से उन्होंने लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि पूजा के आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है इसके लिए आयोजन समिति को थाना में आवेदन देना होगा. आवेदन में प्रतिमा विसर्जन का समय रूट चार्ट एवं कार्यकर्ताओं का नाम देना अनिवार्य है विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा.इस दौरान थाना अध्यक्ष ने सरस्वती पूजा का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल मे मनाने के लिए लोगों से अपील किया. और कहा कि क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो आप लोग सीधे मेरे मोबाइल सम्पर्क करें. इस दौरान अंगद सिंह,अरुण कुमार बिंद, कन्हैया सिंह यादव, शैलेश ठाकुर, अभिमन्यु शर्मा, वसीम खान, आजाद कुमार, मसूदन यादव आदि शांति समिति की बैठक में लोग शामिल थे.


कैमूर टॉप न्यूज के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट



No comments