Kaimur Top News: कैमूर जिले में इंजीनिय कॉलेज खुलने का मार्ग प्रशस्त
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: जिले के वैसे छात्र-छात्राएं जो तकनीकी उच्च शिक्षा पाने की चाहत रखते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. उन्हें अब दूसरे जगहों पर नहीं जाना होगा.कैमूर जिले में इंजीनिय कॉलेज खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया. यह जिले का पहला सरकारी इंजीनिय¨रग कॉलेज होगा.इसके लिए विभाग ने भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है.
जिले के भगवानपुर प्रखंड के जैतपुर कला गांव के पास कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि पर आगामी 15 फरवरी से भवन निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है.इस कॉलेज के भवन निर्माण पर 83 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने की योजना है.
इसके बारे में जानकारी देते हुए भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में पूर्व से भूमि की तलाश की जा रही थी. तलाश के क्रम में जिले के भगवानपुर प्रखंड के जैतपुर कला गांव के पास भूमि चिह्नित कर ली गई है. कुल दस एकड़ भूमि पर कॉलेज के भवन का निर्माण कराया जाएगा. कॉलेज भवन का नक्शा तैयार कर लिया गया. भवन निर्माण के टेंडर का निर्माण का काम भी पूरा हो गया है.15 फरवरी से कार्य शुरू होने की संभावना है.
आप को बता दें कि भगवानपुर प्रखंड में शिक्षण संस्थान खोलने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. इंजीनियकॉलेज के निर्माण की पूर्व में ही योजना बनाई गई थी. केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए सर्वे पूरा वहीं, जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भी भगवानपुर प्रखंड में ही भूमि खोजी गई है. भगवानपुर प्रखंड के कसेर गांव के पास केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करने की योजना पर कार्य शुरू है. बीते दिनों पदाधिकारियों की टीम ने भूमि का सर्वे कर लिया है. जिसे समतल करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी पदाधिकारियों की टीम ने दिया था.टीम के दिए गए निर्देश के अनुसार स्थानीय पदाधिकारियों की टीम कार्य करने में जुटी है. भगवानपुर प्रखंड में इंजीनिय कॉलेज व केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हो जाने से जिले के छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा.




Post a Comment