Header Ads

kaimur Top News: सैय्यदराजा रेलवे स्टेशन एक लड़का -लड़की हिरासत में

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: चांद थाना क्षेत्र से शनिवार की देर शाम  9 वीं की एक छात्रा को पुलिस ने कल सैय्यदराजा रेलवे स्टेशन से एक युवक के साथ पकड़ कर चांद पुलिस को सुपुर्द कर दिया. चांद पुलिस को दिए आवेदन में उक्त छात्रा ने चांद थाना क्षेत्र के भरारी कला गांव के दो युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। चांद थाना अध्यक्ष  अमोद कुमार को सोमवार की सुबह दिए आवेदन में उक्त छात्रा ने कहा है कि वह शनिवार की शाम करीबन 8:30 बजे खलिहान से पुआल लाने गई थी. इसी बीच भरारी कला गांव निवासी 20 वर्षिय अतुल कुमार पिता रामतेज राम और 35 वर्षिय  जुबैर हासमी पिता इकबाल हासमी ने मेरा मुंह गमछा से बांध दिया. इसके बाद वे उसे बाइक से रात मे ही गांव काजीपुर थाना सैय्यदराजा जिला चंदौली ले गए.वहां अतुल कुमार की बहन रहती है.वहां भरारी कला गांव के ओम प्रकाश राम पिता श्यामलाल राम और ईश्वर राम पिता लाल बिहारी राम भी पहुंच गए. चारो मिलकर मुझे कोलकाता ले जाकर बेचने की बात करने लगे.वे उसे सैय्यदराजा स्टेशन ले गए.ट्रेन लेट थी.इसी बीच उसके पिता व अन्य लोग उसे लोग खोजते हुए स्टेशन पहुंच गए. 
उन्होंने मुझे व अतुल कुमार को पकड़ कर सैय्यदराजा पुलिस के हवाले कर दिया. बाकी तीन लोग भाग निकले. चाँद थानाध्यक्ष आमोद कुमार ने बताया कि लड़की के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.दोषियों पर कारवाई की जाएगी.लड़की काे बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है.



No comments