Header Ads

Kaimur Top News: 8 और 9 फरवरी को नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा

कैमूर  टॉप न्यूज़, कैमूर: श्रम संसाधन विभाग व जिला नियोजन कार्यालय के माध्यम से 8 और 9 फरवरी को नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा. जिला कृषि कार्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है.मेले में सिक्योरिटी गार्ड, स्पाइनइंग, एग्रीकल्चर, फर्टिलाइजर, मीडिया फाइनेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियां शामिल होंगी.युवकों को इस मेले में कंपनियां नौकरी का अवसर प्रदान करेंगी.आवेदकों को बायोडाटा, आधार कार्ड,बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर के साथ मेले में शामिल होना होगा.मेले को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है.

एक्सक्यूटिव असिस्टेंट के लिए 31002 आवेदन 

भभुआ: जिला स्तर पर एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पद के लिए 31 हजार दो आवेदकों ने अप्लाई किया है.बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के दिशा निर्देश के आलोक में कार्यपालक सहायकों की बहाली की जानी है. आवेदन की अंतिम डेट 10 जनवरी निर्धारित की गई थी.जिसमें 24,378 मेल (पुरुष) और 6,624 फीमेल (महिला) कैंडिडेट ने आवेदन किया है.कैटेगरी वाइज बात करें तो जनरल में 6419, बीसी में 8418,बीसी में 9,694, एसएसी में 5,441 और एसटी में 1035 आवेदकों ने अप्लाई किया है.




No comments