Header Ads

Kaimur Top News: सड़क के किनारे खड़ी बाइक को चोरों ने उडया

कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती: थाना क्षेत्र  के कर्मनाशा बाजार स्टेशन रोड में बाइक खड़ी कर सब्जी लेने गए युवक की बाइक चोरों ने उड़ा ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के मधुरा गांव निवासी भरत राम सोमवार की शाम सब्जी खरीदने कर्मनाशा बाजार गए हुए थे .वे रेलवे स्टेशन रोड गेट के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर सब्जी खरीदने चले गए .उसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक  लेकर फरार हो गए जब   सब्जी खरीद कर वापस आए तो बाइक वहां नहीं थी. उन्होंने इधर उधर बाइक की काफी खोजबीन की. लेकिन बाइक नहीं मिली. थक हारकर मंगलवार को भरत राम ने दुर्गावती थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.

कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए दुर्गावाती से मुबारक अली की रिपोट



No comments