Header Ads

Kaimur Top News: नौकरी के नाम पर फर्जी कॉल करने वालों कीजांच शुरू

कैमूर टॉप न्यूज,कैमूर: नौकरी के नाम पर फर्जी कॉल कर आवेदकों से रुपए मांगने और नौकरी की पक्की गारंटी देने वाले जालसाज की जांच पड़ताल शुरू की जा चुकी है. दरअसल पंचायती राज विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में जिला स्तर पर आईटी असिस्टेंट सह लेखापाल और तकनीकी सहायक के पद के लिए बहाली की प्रक्रिया जारी है.

इसके तहत 28 जनवरी से 5 फरवरी तक विभागीय गाइडलाइन के मुताबिक दावा आपत्ति की डेट निर्धारित की गई थी.जिसमें कई अभ्यर्थियों ने मामले में आवेदन दिया है. हालांकि फर्जी कॉल कर नौकरी की पक्की गारंटी देने के मामले का खुलासा तब हुआ. जब कुछ अभ्यर्थी इस मामले की शिकायत लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुधीर कुमार से मिले. इस बारे में अधिकारी ने बताया कि मोबाइल नंबर 707967 7867 से मुकेश नामक व्यक्ति का कॉल अभ्यर्थियों को गया है.जिसमें यह कहा जा रहा है कि मैं जिला पंचायती राज कार्यालय से बोल रहा हूं. बहाली की गारंटी चाहिए तो रुपए देने होंगे। आवेदकों की शिकायत के बाद अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच पड़ताल शुरू करा दी है.

आप को बता दे की जिला स्तर पर आईटी असिस्टेंट सहज लेखापाल के 37 और तकनीकी सहायक के 37 पदों पर बहाली की जानी है. नियुक्ति का मामला अभी प्रक्रिया अधीन है.

ट्रूकॉलर पर फर्जी कॉलर का नाम अनिल कुमार 

फर्जी तरीके से कॉल कर अभ्यर्थियों से पैसे वसूलने के चक्कर में जब यह मामला अधिकारी के पास पहुंचा तो इसकी जांच पड़ताल शुरू की जा चुकी है.नंबर को ट्रूकॉलर पर डायल करने पर मोबाइल नंबर अनिल कुमार के नाम से रजिस्टर्ड बताया जा रहा है.अधिकारी ने बताया कि कई अभ्यर्थियों से इस मामले में फर्जी कॉलर ने संपर्क किया है.जबकि मुकेश कुमार नाम का कोई कर्मचारी जिला पंचायती राज कार्यालय में कार्यरत नहीं है.



No comments