Header Ads

kaimur Top News: हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग कर बचाएं अपनी ज़िन्दगी

कैमूर टॉप न्यूज,कैमूर: हेलमेट तथा सीट बेल्ट का उपयोग कर लोग अपनी जिंदगी बचा सकते हैं.अक्सर हेलमेट का उपयोग न करने से कई हादसे होते हैं.जबकि ¨जदगी एक हेलमेट से बच सकती है.इसके अलावा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट दिया होता है.जिसके उपयोग से भी लोगों की ¨जदगी हादसे के समय बच सकती है. यह बातें सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में एडीएम सह प्रभारी डीएम सुमन कुमार ने कही.इस कार्यक्रम के तहत दस फरवरी तक सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा.वहीं, विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के नियमों का निजी विद्यालय पालन नहीं कर रहे हैं.जिससे कई बार स्कूली बसें दुर्घटनाग्रसत हो जाती हैं.इसलिए समय-समय पर निजी विद्यालयों के बसों की जांच होनी चाहिए.वहीं, स्कूल संचालकों के साथ इसे लेकर बैठक होनी चाहिए.एडीएम ने कहा कि एक सर्वे के अनुसार प्रति चार सेकेंड में एक सड़क हादसा होता है. वहीं, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों की जांच करते हुए उनसे जुर्माना वसूला जाना चाहिए.

डीटीओ प्रभाष कुमार झा ने कहा कि शनिवार को हेलमेट की जांच की जाती है.इसी दौरान अन्य कागजातों की भी जांच होती है. अभियान में पुलिस प्रशासन के सहयोग की जरूरत है. जल्द ही औरंगाबाद में एक प्रशिक्षण केंद्र खुलने वाला है. जिसमें वाहन चलाना पड़ोसी जिलों के लोगों को भी सिखाया जाएगा.


आप को बता दें कि दस फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को परिवहन नियम की जानकारी दी जाएगी.इस मौके पर डीडीसी केपी गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार अमर, जिला परिषद अध्यक्ष विश्वभंर ¨सह, रमेश चंद्र चौधरी सहित कई प्रधान सहायक मौजूद थे. दिलाई गई शपथ

मैं सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान एतद्द्वारा द्वारा यह शपथ लेता हूं कि आज से ही सड़क सुरक्षा से संबंधित सारे नियमों एवं प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन करूंगा. इसके अतिरिक्त यह भी शपथ लेता हूं कि अपने परिवार समाज एवं संपर्क में रहने वाले लोगों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों एवं प्रावधानों का पालन करने के लिए प्रेरित करूंगा.



No comments