Kaimur Top News: रबी फसलों के लिए भी किसानों को डीजल अनुदान मिलेगा
कैमूर टॉप न्यूज,कैमूर: खरीफ की तर्ज पर रबी फसलों के लिए भी किसानों को डीजल अनुदान मिलेगा. इसके लिए विभाग की ओर से साइट खोल दिया गया है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डीजल अनुदान के लिए किसान आवेदन भी कर रहें हैं.गेहूं की फसल के लिए किसानों को चार बार अनुदान दिया जाएगा.विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रबी फसलों में कई प्रकार की फसल पर अनुदान का प्रावधान है. आवेदन 21 जनवरी से शुरू हो चुका है. जो सात मार्च तक चलेगा। उसके बाद विभाग द्वारा आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
इन फसलों पर मिलेगा अनुदान- विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गेहूं, मक्का, दलहन, तिलहन, सब्जी तथा मौसमी सब्जी, औषधीय पौधों के लिए डीजल अनुदान मिलेगा.इसके लिए किसानों को आनलाइन करना होगा.
आवेदन की प्रक्रिया- 21 जनवरी से डीजल अनुदान के लिए वेबसाइट खुल चुका है. कृषि विभाग की साइट पर जाकर किसान अपने रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आवेदन करेंगे. आवेदन के दौरान 20 नवंबर से सात मार्च तक के ही डीजल क्रय रसीद मान्य होगी.निबंधित हुए किसानों को मिलेगा फायदा विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निबंधित किसानों को ही डीजल अनुदान मिलेगा. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक 84265 किसान निबंधित है. जो किसान खेती की ¨सचाई डीजल पंप के माध्यम से किए है, वे डीजल अनुदान के लिए आवेदन कर सकते है.
क्या कहते हैं डीएओ
किसानों द्वारा आवेदन प्राप्त हो रहे है.आंकड़ा बताना थोड़ा मुश्किल है. सात मार्च से पहले किसानों को आवेदन करना होगा. जिससे उनको अनुदान का लाभ दिया जा सके.




Post a Comment