Kaimur Top News: छात्रों को उनके रोल नंबर के साथ उनकी उत्तर पुस्तिका के अनुसार बैठने की व्यवस्था
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2019 को लेकर बिहार बोर्ड ने कई अहम बदलाव किए हैं.इस वर्ष इंटर परीक्षा में विद्यार्थियों को रोल नंबर, कोड, रजिस्ट्रेशन के साथ आंसर शीट मिलेगा। बोर्ड ने इंटर परीक्षा में छात्रों को उनके रोल नंबर के साथ उनकी उत्तर पुस्तिका के अनुसार बैठने की व्यवस्था की है. परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका ओएमआर आधारित सीट अटेंडेंस शीट के अनुसार परीक्षा हॉल में बैठेंगे.इस बार कॉपियां बोर्ड ने प्रिंटेड जिले को उपलब्ध कराई है. बुधवार से कैमूर के 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होगी.जिले में 18,159 परीक्षार्थी इस वर्ष इंटर की परीक्षा में शामिल होंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर कमती ने कहा कि आंसर शीट भरने के पैटर्न में बदलाव किया गया है. इस बार सब बोर्ड की तरफ से प्रिंट होकर आया है.2018 की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका के ऊपर के पृष्ठ पर गलत गोल भरने के कारण काफी रिजल्ट पेंडिंग हो गया था.इसी कारण 2019 की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका पर छात्र का पूरा विवरण बोर्ड नहीं भर कर भेजा है.यह व्यवस्था लागू हो जाने से समय की भी बचत होगी. जिला प्रशासन ने भी परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। भभुआ अनुमंडल में 12 और मोहनिया अनुमंडल में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें 8 परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ छात्राएं परीक्षा देंगे. मंगलवार को परीक्षा में ड्यूटी पर लगाए गए वीक्षकों ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है.उन्हें परीक्षा से संबंधित जरूरी ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है. किसी भी स्तर पर लापरवाही का मामला सामने आने पर केंद्र अधीक्षक और वीक्षकों पर कार्रवाई भी होगी.
जूता-मोजा पर रहेगा प्रतिबंध, 9:20 के बाद केन्द्रों पर नो एंट्री
परीक्षार्थियों पर एक नजर
10 मिनट पहले पहुंचे परीक्षार्थी
बिहार बोर्ड में परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इस बार कई बदलाव किए हैं.परीक्षार्थियों को केंद्र पर जूता मोजा पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया है. जबकि परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. इसके बाद आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी सूरत में एंट्री नहीं दी जाएगी. परीक्षा के दौरान फोटोस्टेट की दुकानों पर विशेष नजर रखने की बात कही गई है. परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था हुई है. जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा.
मोहनिया शारदा ब्रजराज परीक्षा केंद्र
10,367 छात्र और 7792 छात्राएं देगी परीक्षा
इंटरमीडिएट परीक्षा में इस वर्ष 10367 छात्र और 7792 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है . कैमूर में 18,159 परीक्षार्थी शामिल होंगे.इंटर में साइंस स्ट्रीम में 4550 छात्र तो 1329 छात्राएं परीक्षा देंगे.जबकि आर्ट्स में 5,231 लड़के और 6005 छात्राएं, कॉमर्स में 586 छात्रों 558 छात्राएं परीक्षा देंगे.परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 1. 45 से 5 बजे तक होगी. पहली पाली में जीव विज्ञान और दर्शन शास्त्र और वोकेशनल हिंदी जबकि दूसरी पाली में कला संकाय में दर्शन शास्त्र और वाणिज्य संकाय में उद्यमिता सब्जेक्ट की परीक्षा ली जाएगी.
परीक्षा केंद्रों की सूची
भभुआ अनुमंडल में एसबीपी कॉलेज, शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज, एमडीआर पटेल डिग्री महिला कॉलेज, बीजी इंटर कॉलेज,बीजी डिग्री कॉलेज, टेन प्लस टू हाई स्कूल,एसएस गर्ल्स हाई स्कूल,अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल,एमआरएसडी महिला इंटर कॉलेज,उदासी देवी हाई स्कूल, पंडित देव नाथ पांडे हाई स्कूल,डीएवी रतवार और मोहनिया अनुमंडल में महाराणा प्रताप कॉलेज,एमपी कॉलेज बीएड डिपार्टमेंट, शारदा ब्रजराज हाई स्कूल और प्रोजेक्ट शांति हाई स्कूल.




Post a Comment