kaimur Top News: सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर प्लेट
कैमूर टॉप न्यूज,कैमूर: जिले के सरकारी भवनों की छत पर अब बिजली की जगह सोलर प्लेट से मिलने वाली बिजली का उपयोग होगा.जिससे जहां एक ओर बिजली बचेगी तो दूसरी ओर शुल्क. अब सरकारी कार्यालयों में सोलर प्लेट लगाकर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी.सूर्य के उर्जा से दिन भर आफिस में पंखा, एसी तथा कई अन्य जलते रहेंगे. जिसका कोई चार्ज विभाग को नहीं देना होगा.सबसे बड़ी बात है की इससे बिजली की बचत होगी.विभाग के कार्यालयों में सोलर प्लेट के बिजली से कार्य होने से विभाग को फायदा मिलेगा. वरना इस तरह तो विभाग को करोड़ों का बिजली बिल आता है.विभाग से मिली जानकारी के अनुशार मुख्यमंत्री नवीन एवं नवीनीकरण उर्जा योजना के माध्यम से जिले के सरकारी भवनों के छत पर ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट का ब्रेडा के द्वारा कराया जाना है.सोलर प्लांट लगाने के लिए स्थलीय निरीक्षण जिले के कनीय अभियंता एवं ब्रेडा तकनीशियन किया जा रहा है. गठित टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण करके विभाग को रिपोर्ट देने का कार्य करेंगे.सूत्रों के अनुसार जिले में स्थल का चयन किया जा रहा है. जिसमें कोर्ट, सदर अस्पताल सहित कुल जिले के 32 कार्यालयों में लगाया जाना है. वर्तमान में समाहरणालय के छत पर सोलर प्लेट लगाया गया है.
होगी बचत : सरकारी कार्यालय में बिजली के चले जाने के बाद जेनरेनटर चलाया जाता है. जिससे भारी भरकम तेल का हिसाब विभाग को दिखा कर पैसा निकाला जाता है. ऐसे में सोलर प्लांट लग जाने से ईधन की बचत होगी.इसके अलावा विभाग को बिजली का बिल देने से राहत मिलेगी.जिससे विभाग को कम भार आएगा तथा वो बिजली किसी दूसरे को मिलेगी. क्या कहते हैं डीडीसी- सरकार की ओर से पत्र आया हुआ है.इसके आलोक में कार्य हो रहा है. स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है.




Post a Comment