Kaimur Top News: नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण
कैमूर टॉप न्यूज़ कैमूर: सदर अस्पताल स्थित सीएस कार्यालय के सभागार में नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू किया गया. इस मौके पर जिले के कई डॉक्टरों को चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर त्रिभुवन सिंह व डॉक्टर संगीता सिंह के द्वारा नवजात मृत्यु दर और मातृत्व मृत्यु दर को घटाने के लिए उपाय बताए गए.
आप को बता दें कि इस प्रशिक्षण में हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर व दो स्टाफ नर्स पहुंचे. इस प्रशिक्षण में केयर इंडिया की डॉक्टर पूजा रानी का भी सहयोग रहा. प्रशिक्षण में डॉक्टरों को बताया गया कि अस्पतालों में पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच कराने के लिए जोर देने को कहा गया. साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के द्वारा लगने वाले कैंप का आशाओं के द्वारा प्रचार प्रसार किया जा सके. जिससे मातृत्व अभियान शिविर में गर्भवती महिलाएं पहुंचकर अपना नियमित जांच कराएं. ताकि प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा ठीक रहे.दो दिवसीय प्रशिक्षण में पहले दिन अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी डॉ सिदार्थ राज सिंह, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर प्रेम राजन, डॉक्टर जयशंकर मिश्रा, डाक्टर अरविंद दिवेदी, डाक्टर अनीता सिंह एंवम अन्य मौजूद रहे.




Post a Comment