Header Ads

Kaimur Top News: सरस्वती पूजा में उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर

कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: एसडीपीओ ने सख्त लहजे में कहा है कि सरस्वती पूजा में उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उपद्रव करने वाले या माहौल को खराब करने वालों को पुलिस चिन्हित कर कार्रवाई करेगी.

आप को  बता दें कि मंगलवार को एसडीपीओ अजय प्रसाद ने अपने कार्यालय कक्ष में भभुआ अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक क्राइम मीटिंग की. मीटिंग के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 10 फरवरी को सरस्वती पूजा का त्यौहार है.इसको लेकर सभी पुलिस पदाधिकारी सजग रहें. अपने अपने थानों में चिन्हित करें कि जो लोग मूर्ति का स्थापना कर रहे हैं उनके पास लाइसेंस है या नहीं.जिन लोगों के पास लाइसेंस ना हो उन्हें लाइसेंस लेने को बोला जाए.साथ ही जो लोग बिना लाइसेंस के मूर्ति स्थापना करेंगे उन पर कार्रवाई की जाय.साथ ही सरस्वती पूजा से पूर्व असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर 107 की कार्रवाई की जाए.

निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस पदाधिकारी कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं.लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. क्राइम मीटिंग में सदर थाना इंस्पेक्टर सतेंद्र राम, महिला थाना प्रभारी इंदु कुमारी, एससी एसटी थाना प्रभारी संजय अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.



No comments