Kaimur Top News: बस के धक्के से बाइक पर सवार दो परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरी गांव के समीप शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे जीटी रोड पर एक यात्री बस के धक्के से बाइक पर सवार दो परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए.आज उनको जगदेव मेमोरियल कॉलेज में इंटर की परीक्षा देनी थी. लोगों द्वारा तत्काल घायलाें को राजकीय अस्पताल लाया गया. धक्का मारने वाले यात्री बस को भी ग्रामीणों ने पकड़ लिया. बस चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया. घायल दोनों परीक्षार्थी मोहनिया थाना के जयपुर गांव निवासी संतोष प्रसाद का पुत्र जयश्री कुमार उम्र करीब 20 वर्ष एवं मुबारकपुर गांव निवासी झुली मल्लाह का पुत्र संतोष कुमार उम्र करीब 25 वर्ष बताए जाते हैं. दोनों का प्राथमिक उपचार राजकीय अस्पताल में करने के बाद विशेष इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गय.बताया जा रहा है कि दोनों परीक्षार्थी बाइक से मोहनिया से कुदरा आ रहे थे.सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक में टक्कर मारने वाले यात्री बस को भी कब्जे में ले लिया है.घायलों में एक स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट




Post a Comment