Header Ads

Kaimur Top News: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना

कैमुर टॉप न्यूज़, कैमुर: कैमूर में फिर एक बार मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है. जहां एक आठ वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

आप को बता दें कि पड़ोसी और रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने इस घृणित कार्य को अंजाम देकर मानवता को शर्मसार किया है. मामला चैनपुर के जगरिया का है. बताया जाता है कि बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर युवक ने उससे यौनाचार किया और फिर घर भेज दिया. वहीं घर जाकर दर्द होने पर बच्चे ने अपनी माँ से सारा हाल बताया तो माँ को पैर तले जमीन खिसक गया.

जिसके बाद मामला थाने पहुँचा तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वही बच्चे को भभुआ सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौप दिया.




No comments