Header Ads

Kaimur Top News: 10 दिन पूर्व भगाई गई युवती प्रेमी युगल के साथ हुई बरामद

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: 10 दिन पहले  क्षेत्र के एक गांव की भगाई गई 17 वर्षीय युवती को पुलिस ने दिल्ली से प्रेमी युगल के साथ बरामद  करने में सफलता हासिल की है .गौरतलब है कि  दुर्गावती थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय युवती 17 मार्च को 11:00 बजे दिन में तेल पेराने के लिए घर मे परिजनों को बोलकर साईकिल से बिछिया बाजार के लिए निकली थी. 

लेकिन वह  दुर्गावती थाना प्रांगण में साइकिल खड़ी कर कहां किसके साथ चली गई. यह मालूम परिजनों को नहीं हो सका .किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर उस दिन परिजनों ने 1:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक गांव घर एवं रिश्तेदारों के यहां पता किया . लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका .
उसके बाद किशोरी के परिजनों द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने के लिए थाने मे आवेदन दी गयी.   आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी थी. तभी पुलिस को जानकारी मिली की प्रेमी युगल के साथ दिल्ली में रह रही है. पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर युवती के साथ प्रेमी युगल को बरामद कर शुक्रवार को थाने लेकर पहुंची. प्रभारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार शनिवार को युवती का  कोर्ट में 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा.

कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट







No comments