Kaimur Top News: आजादी के बाद से आज तक मूलभुत सुविधाओं से महरूम बना हुआ है अकोढी गांव
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: मोहनियां विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण की सड़कों की बुरे हाल.इसकी हकीकत बयां करती है .यह तस्वीर अकोढी गांव की है. ग्रामीणों ने बताया यहां सड़क बनने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिए हैं लेकिन आज तक जमीन पर कुछ भी नही हो पाया.आजादी के बाद से आज तक यह ग्रामीण इलाका मुलभुत सुविधाओं से महरूम बना हुआ है.
मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर पश्चिम पंचायत के अकोढी गांव में जाने के लिए एक अच्छी सड़क तक नसीब नहीं हो सका. आलम यह है कि जीटी रोड से जुड़े गांव के दक्षिणी और पूर्वी छोर पर बने रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं.जिससे इस रास्ते दो चक्का चार चक्का वाहन तो दूर पैदल चलना भी लोगों को दूभर हो गया है.हल्की सी बारिश होने पर इस रास्ते पढ़ने जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते हैं
बरसात होने पर डर के मारे बच्चे स्कूल जाना मुनासिब नहीं समझते हैं.चुनावी वादों में विकास के नाम पर राजनेताओं द्वारा इस गांव की सड़क को बनवाने के लिए कई तरह के वादा तो दिया गया. लेकिन आज तक इस गांव की सड़क को बनवाने का बीड़ा किसी ने भी नहीं उठाया. चुनाव के समय राजनेता इस सड़क को बनवाने के लिए कई तरह के वादे देकर चले जाते हैं .लेकिन आज तक इस सड़क की दशा ज्यों की त्यों बनी हुई है. सरकार जहां प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए प्रयत्नशील रही. लेकिन अब इसे विडंबना ही कहा जाएगा की सरकार के इतने प्रयत्नशील होने के बावजूद भी अकोढी गांव में जाने वाली सड़क पर आज तक काला लेप नहीं चढ़ पाया.
लोकसभा चुनाव में सड़क ही ग्रामीणों का रहेगा मुद्दा
आप को बता दें कि उक्त गांव में लगभग अठ्ठारह सौ वोटर है ग्रामीणों ने इस साल के लोकसभा चुनाव में जवाब देने के लिए सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया गया है. इस साल के लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों का सड़क बनवाना ही अहम मुद्दा रहेगा। गांव के ही ईशा शाह, नईम उद्दीन शाह, नवीन सिंह, विनोद सिंह, अशोक पांडे सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि जिले का लगभग कोई ऐसा गांव नहीं है जिन्हें उस गांव की सड़क को रोड से न जोड़ा गया हो लेकिन अकोढी गांव का इस सड़क आज कितने दशकों से बेकार पड़ा हुआ है हम लोग सड़क को बनवाने के लिए प्रशासन एवं नेताओं का चक्कर लगाकर थक हार गए है लेकिन हम लोगों का दर्द कोई सुनने वाला नहीं है.इसलिए इस साल के लोकसभा चुनाव में हम लोग वोट के माध्यम से ही जवाब देंगे. चुनाव के समय केवल हम लोगों को लोग सड़क बनवाने का वादा देकर चले जाते हैं .लेकिन चुनाव जीतने के बाद इस सड़क को बनवाने के लिए कोई आगे नहीं आता.ग्रामीणो ने इस ओर ध्यान जिलाधिकारी को आकृष्ट कराया है.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment