Kaimur Top News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चिह्नित अपराधियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: जिले में होने वाले लोकसभा चुनाव को ले भभुआ थाना क्षेत्र में चुनाव के दौरान अशांति के कारक बनने वालों व चिह्नित अपराधियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. थाना क्षेत्र के कुल 417 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है.थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम ने बताया जिन लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई उनका एक अप्रैल को थाना परिसर में एसडीओ की उपस्थित में बांड भरा जाएगा.
निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर बांड न भरने वालों के विरुद्ध वारंट निर्गत कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि अब तक थाना क्षेत्र के 38 आदतन अपराधियों के विरुद्ध 110 जी की कार्रवाई की गई है. साथ ही भभुआ अनुमंडल के 46 व मोहनियां अनुमंडल के दस लोगों के विरुद्ध सीसीए लागू करने की अनुशंसा की गई है.उल्लेखनीय है कि भभुआ थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में 77 भवनों में 105 मतदान केंद्र बनाए गए है जिसमे 13 संवेदनशील है.इसी प्रकार भभुआ नगर के 17 भवनों में 34 स्थाई व एक चलंत मतदान केंद्र बनाए गए है जिसमें तीन संवेदनशील मतदान केंद्र है.






Post a Comment