Header Ads

Kaimur Top News: 45 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: जिला मुख्यालय भभुआ नगर के टाउन हाई स्कूल में गुरुवार को 45 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई.बैठक की अध्यक्षता डीईओ सूर्यनारायण ने की. इसमें कई मुद्दों पर प्रधानाध्यापकों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

सूत्रों के अनुसार, बैठक में सबसे अहम मुद्दा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति का उठा.जिसके लिए पूर्व में भी डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा बैठक कर दिशा निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कई स्कूलों के एचएम सूची उपलब्ध नहीं करा सके. इसको लेकर डीईओ ने जिस एचएम द्वारा सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है उन्हें दो दिन का समय दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दो दिन के अंदर सूची नहीं देने वाले एचएम के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


राशि खर्च नहीं करने पर डीईओ ने जताई नारागजी

विद्यालय विकास कोष में पड़ी राशि के खर्च नहीं करने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीईओ ने राशि को खर्च करने का निर्देश दिया. इसके अलावा बैठक में प्रबंध समिति के गठन पर भी चर्चा हुई.बैठक में जानकारी दी गई कि सभी विद्यालयों में प्रयोगशाला उपकरण के लिए पांच-पांच लाख रुपये की राशि भेजी गई है.इसके अलावा बेंच डेस्क की खरीदारी से जुड़ी जानकारी लेकर प्रधानाध्यापकों को कहा गया कि वे स्टॉक पंजी का संधारण कर लें. क्योंकि स्टॉक पंजी की जांच की जाएगी.इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा.

 बैठक में अप्रैल माह से शुरू हो रहे नए सत्र में नामांकन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.बताया गया कि एक अप्रैल से नौवीं व 11वीं की पढ़ाई शुरू हो जाएगी. बैठक में डीईओ सूर्यनारायण, डीपीओ रोहित चौरसिया, अक्षय पांडेय, ज्योति प्रकाश, मृत्युंजय कुमार, मनीष कुमार सहित सभी 45 विद्यालयों के एचएम उपस्थित थे.







No comments