Header Ads

Kaimur Top News: मतदान केंद्रों पर व्यवस्था को लेकर एसडीएम शिवकुमार राउत की अध्यक्षता में बैठक

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर : लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. मतदान केंद्रों पर फुलप्रूफ व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को एसडीएम शिवकुमार राउत की अध्यक्षता में बैठक हुई.जिसमें सभी मतदान केंद्रों को निर्वाचन एप से जोड़कर सभी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का मंत्र दिया गया.
 इसके अलावा बूथ मैनेजमेंट की तैयारी को भी मूर्त रूप दिया गया.इसी सिलसिले में प्रखंड कार्यालय के सभागार में सभी सेक्टर अफसर बैठक में भाग लिए.एसडीएम शिव कुमार राउत ने सभी सेक्टर अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को ले निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन होना सुनिश्चित करें.बैठक में बूथ को मोबाइल एप से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई. सी-विजिल व चुनाव के ट्रैक से संबंधित सभी विषयों पर फीडबैक लिया व दिया गया. एसडीएम ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया की अपने क्षेत्र में सभी बूथों पर फुलप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित कराने में प्रखंड प्रशासन का सहयोग करें.
 चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में बूथ मैनेजमेंट के लिए जारी मोबाइल एप को सही दिशा में संचालित करने की भी जानकारी दी गई. इसके अलावा चुनाव से संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई तथा पुलिस पदाधिकारियों की टीम को इस दिशा में अभी से लग जाने का निर्देश दिया गया. ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न उत्पन्न हो सके.
इस दौरान डीसीएलआर नूरूल एन, बीडीओ जनार्दन तिवारी, सीओ हेमेन्द्र कुमार, पीओ गिरेन्द्र कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह, जितेंद्र सिंह, सहकारिता पदाधिकारी नवनीत कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.







No comments