Kaimur Top News:अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को अधिवक्ताओं की बैठक
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: भभुआ व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह व संचालन महासचिव ओम प्रकाश ने किया. बैठक में बार काउंसिल ऑफ इंडिया दिल्ली के आलोक में संघ का चुनाव जून के प्रथम सप्ताह में कराने का निर्णय लिया गया.27 मार्च को प्राप्त पत्र के आलोक में संघ का चुनाव सर्वसम्मति से स्थगित कर दिया गया.वही बैठक में पटना हाईकोर्ट की अधिवक्ता ममता देवी की अपराधियों द्वारा गोली मार हत्या करने की निदा की गई. मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने की मांग की गई.
बैठक में संयुक्त सचिव मंटू पांडेय, आलोक राय, विरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, रामेश्वर पाठक, अजीत सिंह, प्रदीप कुमार, दाऊ सिंह, अर्जुन सिंह, राम अवतार लाल, दिलीप कुमार सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे.






Post a Comment