Kaimur Top News: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क
प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी सही और उचित ढंग से करें ताकि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर सभी प्रकार की भौतिक सुविधा दी जा सके. बैठक के समाप्त होने के तुरंत बाद ही एसडीएम अहिव कुमार राउत ने मतदान केंद्र संख्या 227 व 228 प्रखंड के आदर्श मतदान केंद्र पर जाकर भौतिक सत्यापन किया व कहा कि किसी पार्टी के बैनर एवं झंडे को कहीं ना रहने दें. नहीं तो यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा.वहीं, स्थानीय बाजार में कांग्रेस पार्टी का बहुत ही पुराना झंडा बिजली के खंभे पर दिखा तो उसका फोटो खींच लिया. कहा कि इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
बैठक में बीडीओ अमोल मिश्रा, डीसीएलआर नुरुल एन, सीओ किशोर शर्मा, पीओ प्रमोद कुमार, अंगद तिवारी, जमादार राणा यशवंत सिंह, राजू, निर्वाचन कार्यालय कर्मी सुनील गुप्ता व अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे.






Post a Comment