Header Ads

Kaimur Top News: जानकी कुमारी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन.....



कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के रिजल्ट घोषित होने के बाद इस एग्जाम में छात्राओं का रहा जलवा. छात्राओं ने साइंस कॉमर्स और आर्ट्स में छात्राओं ने अपना परचम लहराया. छात्रों के बेहतर प्रदर्शन से उनके अभिभावकों में भी काफी खुशी है. जिन छात्र-छात्राओं का प्रथम श्रेणी से परिणाम आया उनके चेहरे पर खुशी देखी गई.


वही इंटरमीडिएट की परीक्षा में इंटर स्तरीय विद्यालय कर्णपुरा दुर्गावती की छात्रा जानकी कुमारी उसने 500 मे 435 अंक लाने में 88.6% सफलता हासिल की है. छात्रा के बेहतर प्रदर्शन से अभिभावक एवं विद्यालय के शिक्षक काफी खुश है. छात्रा जानकी कुमारी कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गंगापुर की रहने वाली है. जिनके पिता खेती बारी के काम करते हैं. परिणाम घोषित होने के बाद छात्रा जानकी कुमारी का माता पिता एवं भाई बहनों ने छात्रा का मुंह मीठा करवाया. जानकी ने अपनी सफलता का श्रेय उनके अपने माता पिता को दिया है. इनकी सफलता पर माता पिता समेत सभी ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है.






No comments