Header Ads

Kaimur Top News: नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी दिलनवाज अहमद, एएसपी अभियान राजीव रंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया.जिला अधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि नक्सल इलाके में शांतिपुर्ण मतदान कराना है आमजनों में जो भय हैं उसे समाप्त करना है .नक्सल प्रभावित इलाकों में  प्रत्येक बूथ पर  केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी सड़कों पर दंडाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रहेंगे. जो भी असामाजिक तत्व मतदान को प्रभावित करने का प्रयास करेगे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र भीतरीबांध बूथ संख्या 289, 290, लेवाबांध 285 उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमांव, पंचायत सरकार भवन सबार ,सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमांव के भवन में पुलिस बलों के ठहरने की समुचित व्यवस्था का भी जायजा लिया.इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर तैयारी का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए.एसपी दिलनवाज अहमद ने  सबार थाना अध्यक्ष कोमल तिवारी को असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के सख्त निर्देश दिए. डीएम ने बीडीओ अरविद कुमार सिंह के साथ प्रखंड के अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्र पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाए.बूथों के निरिक्षण के दौरान डीएम ने साथ रहे अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया.






No comments