Kaimur Top News: बालू लदी अनियंत्रित ट्रक ने टोल प्लाजा को पहुँचाया भारी नुकसान ..
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: शनिवार की रात्रि दुर्गावती थाना क्षेत्र डिलखिली टोल प्लाजा से सौ मीटर की दूरी पर पर बने सार्वजनिक जैविक शौचालय में एक बालू लदी ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालू लदी ट्रक मोहनिया की ओर से यूपी की तरफ जा रही था. जैसे ही टोल प्लाजा के पास पहुंचा. अनियंत्रित होकर जीटी रोड के निनारे बने शौचालय मे घुस गया. संयोग अच्छा था कि शौचालय के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं घट सकी. लेकिन शौचालय का ढांचा टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया और हजारों रुपये का नुकसान हो गया .






Post a Comment