Header Ads

Kaimur Top News: पशुओं से लदी दो पिकअप वैन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार....



कैमूर टॉप  न्यूज़, कैमूर दुर्गावती पुलिस ने शनिवार की रात अलग अलग जगहों से दो पिकअप से 18 पशु बरामद किए गए साथ ही तीन पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शनिवार की रात्रि पुलिस पुलिस ने बहेरा गांव के पास से पशुओं से भरी एक पिकअप के साथ दो पशु तस्करों को धर दबोचा तलाशी लेने पर पिकअप में चार पशु ठुस कर भरे मिले. पुलिस पशुओं से भरी पिकअप को जप्त कर थाने ले आई.


गिरफ्तार व्यक्ति में चालक रमेश पटेल और खलासी सुग्रीव पटेल ग्राम- घमहापुर, हरलपुर, वाराणसी के निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं रविवार की सुबह थाना के मात्र सौ मीटर दूरी पर मरहियां मोड़ के पास जब पुलिस वाहनो की जाँच कर रही थी, उसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक पशुओं से भरी पिकअप यूपी की ओर से मोहनिया की ओर जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस उसे पकड़ने के फिराक में जुट गई. यूपी की ओर से एक पिकअप तेज रफ्तार से आती दिखाई दी. पुलिस ने इशारा किया लेकिन पिकअप चालक तेज रफ्तार में भागने लगा. पुलिस ने पिकअप का पीछा कर स्टेशन रोड दुर्गावती के पास पकड़ लिया. पिकअप की तलाशी ली तो गाय बछड़ा सहित 14 पशु ठूँस कर भरे गए थे. पुलिस ने पशुओं सहित पिकअप को जप्त कर थाने ले आई साथ ही पशु तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार व्यक्ति भोला कुमार सोनी किला मोहल्ला सासाराम का निवासी बताया जा रहा है. बरामद सभी पशुओं को पुलिस ने स्थानीय पशु मेला में सुपुर्दगी में दे दिया गया.

प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दो पिकअप से 18 पशु बरामद किया गया है. साथ ही तीन पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.


No comments