Header Ads

Kaimur Top News: भतीजा ने चाकू मारकर चाची को मौत के घाट उतारा

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले के दुर्गावती से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है.कैमुर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अतर्गत मंसूरपुर गांव निवासी एक 40 वर्षीय महिला की शनिवार की सुबह भतीजा ने चाकू गोदकर मार डाला. घटना उस समय की बताई जा रही है जब महिला अधपुरा के सिवान में घास गढ़ रही थी. उसी समय उसी गांव का एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया. तथा घटना को अंजाम देने के बाद  हत्यारोपी भाग निकला.  प्राप्त जानकारी के अनुसार मंसूरपुर गांव निवासी सरफु द्दीन एवं उनकी पत्नी आयशा बेगम बताया जा रहा है सिवान में घास गढ रही थी उसी समय मंसूरपुर गांव का ही एक युवक ने वहां आ गया. बताया जा रहा है की जो रिश्ते में भतीजा लगता था हमलावर ने आयशा बेगम के उपर सर व पेट मे तीन चार बार वार कर दिया. जिससे लहूलुहान होकर आयशा बेगम चिल्लाने लगी.




 चीख-पुकार सुनकर आयशा बेगम के पति सरफुद्दीन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. यह देख हमलावर वहां से भाग निकला. कुछ ही देर में आइशा बेगम की मौके पर ही मौत हो गई.इस घटना की जानकारी होते ही गांव के आसपास के लोग काफी संख्या मे वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. तथा  घटना की जानकारी  पुलिस को दी गई .सूचना मिलते ही डीएसपी रघुनाथ सिंह एवं प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेजने की कार्रवाई मे जुट गए. 


इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि   मृतका और आरोपी के बीच आपस में सुबह घरेलू विवाद हुआ था. घटना के बारे में हर बिंदुओं पर  अनुसंधान जारी है. अभी मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन थाने में नहीं दिया गया है.


कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






No comments