Kaimur Top News: डिङखिली टोल प्लाजा पर आज से वाहनों से नई दरों पर शुरु हो गयी टोल वसूली ..
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: एन एच दो पर डिङखिली स्थित टोल प्लाजा पर इस वित्तीय वर्ष 2019-20 में सभी छोटे-बड़े वाहनों के टोल टैक्स में 5 से 15 रुपये तक की वृद्धि की गई है .वहीं मासिक पास पर भी दस रुपये तक की बढ़ोतरी की गयी है .इससे टोल प्रशासन को करीब 25 लाख रुपये मासिक की अतिरिक्त वसूली बढेगी .अभी 31 मार्च तक कार, जीप वैमिनी बस व हल्के वाणिज्यिक वाहनों को एक तरफ के लिए 75 की जगह 80 रुपये चुकाने पङेगें. तथा 24 घंटे के अंदर वापसी पर 120 रुपये टोल देना होगा .पहले इन वाहन को 115 रुपये देने पड़ते थे .बस और ट्रक चालकों को 160 की जगह 170 रुपये एक तरफ के लिए देने होंगे. वहीं 24 घंटे के अंदर वापसी का रेट भी बढ़ गया है. उन्हें अब 240 की जगह 250 रुपया टोल देना होगा.वहीं 24 घंटे के अंदर वापसी पर बङे वाहनों को 375 की जगह 390 रूपये टोल टैक्स देने होगें.
मासिक पास भी अब 255 की जगह 265 रुपये में बनेगा.
टोल प्रशासन ने मासिक पास में भी 10 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है.
सितंबर 2011 में डिङखिली में लगा था टोल प्लाजा-
सोमा आइसो लैक्स कंपनी ने टेंडर लेकर 11 सितंबर 2011 को एनएच 2 पर डिङखिली सासाराम एवं वाराणसी में टोल प्लाजा लगाया. और वाहनों से टोल टैक्स की वसूली शुरू की अब सोमा आईसो लैक्स का नाम बदलकर सोमा इंडस हो गया है .इन सभी टोल प्लाजा पर 31 मार्च की अर्धरात्रि से टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी गई है. टोल प्लाजा डिङखिली से प्रतिदिन लगभग 12000 वाहन निकलते हैं. बढ़े हुए टोल टैक्स से टोल प्लाजा को करीब 25 लाख रुपया हर माह टोल टैक्स में इजाफा होगा. टोल प्लाजा मैनेजर देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी उर्फ राजन ने बताया कि 31 मार्च की अर्धरात्रि से बढ़े हुए दर पर वाहनों से टोल टैक्स की वसूली की जाएगी . टोल प्लाजा से करीब 12000 वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं. टोल टैक्स में वृद्धि होने से प्लाजा को प्रत्येक माह लाखों रुपए की वसूली मे बृद्धि होगी.



Post a Comment