Kaimur Top News: 13 ट्रकों के कागजात के साथ चौकीदार व होमगार्ड समेत तीन लोग गिरफ्तार
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेक पोस्ट पर सोमवार को मोहनिया एसडीएम शिवकुमार राउत, अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मोहनिया थानाध्यक्ष सर्वेन्दु सरद के अलावा अन्य अधिकारी समेकित चेक पोस्ट पर जायजा लेने के लिए पहुंचे उसी दौरान जीटी रोड पर कुछ गाडियां खड़ी थी अधिकारियों ने जब उक्त कार की तलाशी ली तो कार में तीन लोग बैठे हुए थे.69 हजार सौ रुपये के साथ तीन सदा चैक दो बैंक पासबुक और आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड तीन मोबाइल फोन सहित 13 ट्रकों के कागजात पुलिस ने जप्त किए.प्रशासन द्वारा किए गए इस कार्रवाई को लेकर एंट्री माफियाओं में हड़कंप मच गया.
सोमवार को कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने मोहनियां थाने मे प्रेसवार्ता कर मामले की विधिवत जानकारी देते हुए बताया कि जांच के क्रम में तीन लोगों को संदिग्ध कार से गिरफ्तार किया गया है. तीनों दुर्गावती थाने के कर्णपुरा गांव निवासी बृजेश पासवान,देवेंद्र यादव,गुड्डू यादव बताए जाते हैं.जिनमें बृजेश कुमार दुर्गावती थाने में पदस्थापित चौकीदार हैं संदेह के आधार पर एसडीएम ने कार की तलाशी ली तो 69100 रुपया नगद, मोबाइल फोन, दो ब्लैक चेक, एक कार,एवं 13 ट्रक के कागजात बरामद हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.उन्होंने कहा कि कैमूर पुलिस एंट्री माफियाओं को किसी ओर से नहीं बख्शेगी.
कैमूर पुलिस माफियाओं द्वारा किए गए कारनामों को लेकर उनकी धरपकड़ के लिए पूरी तरह सक्रिय है. तीनों एंट्री माफियाओं की गिरफ्तारी की पुष्टि की उन्होंने बताया कि आरोपित होमगार्ड और चौकीदार 10 वर्षों से ट्रक पार कराने के धंधे में शामिल है होमगार्ड जवान देवेंद्र यादव पहले ट्रक का ड्राइवर था और 10 वर्षों के अंदर 10 से 12 ट्रकों का मालिक भी बन गया है. तीनों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा. पुलिस इस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.
- कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट







Post a Comment