Header Ads

Kaimur Top News: जिले के सदर अस्पताल की कायाकल्प जारी

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: सदर अस्पताल में रोगियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के नित नए प्रयास किए जा रहे है. अस्पताल के सभी आवश्यक कक्षों मेंऑक्सीजन की सीधी आपूर्ति कराने की व्यवस्था कराने के अंतिम चरण के प्रयास के साथ अस्पताल आए मरीजों को जल्द ही लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल भी शुरू हो गई. बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के दिशा-निर्देश पर अहमदाबाद की उमेगा कंपनी ने बीते दिनों सदर अस्पताल पहुंच कर लिफ्ट लगाने के स्थल व होने वाले कार्य का सर्वे किया.

कंपनी के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर बनने के बाद लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है.पूर्व से स्वीकृत इस कार्य के हो जाने से मरीज व उनके परिजनों को काफी सुविधा मिलेगी.अब तक सदर अस्पताल के भूतल से किसी तल पर मरीजों व उनके परिजनों को जाने के लिए सीढ़ी व स्ट्रेचर पथ का सहारा लेना पड़ रहा था. वर्तमान समय में बीएमएसआईसीएल के निर्देश पर सदर अस्पताल के द्वितीय तल पर तृतीय तल के लिए भवनों के निर्माण का कार्य दो करोड़ की लागत से चल रहा है.
सदर अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर आपात चिकित्सा कक्ष, वार्ड व पंजीयन केंद्र तथा ड्रेसिग कक्ष व ब्लड बैंक के साथ अस्पताल प्रबंधक कक्ष आदि क्रियाशील है.वहीं दूसरी तरफ उपाधीक्षक कार्यालय व दवा भंडार तथा इनसे जुड़े कार्यालय चल रहे है. फ‌र्स्ट फ्लोर पर प्रसव व आपरेशन कक्ष व प्रसव के बाद भर्ती होने वाले वार्ड तथा दूसरी तरफ अन्य रोगियों के पुरुष व महिला वार्ड के साथ-साथ बर्न वार्ड, डेंगू वार्ड एवम जेरियार्टिक वार्ड बनाए गए है.सेकंड फ्लोर पर नशामुक्ति केंद्र, मानसिक रोगियों के इलाज के कक्ष व उनके वार्ड के साथ टीबी वार्ड चल रहा है.


 क्या कहते है अधिकारी-

सीएस मिथिलेश झा ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व स्वीकृत सभी योजनाएं अमल में आ रही है. इससे मरीज व उनके परिजनों को काफी सहूलियत मिलेगी.






No comments