Kaimur Top News: फकराबाद मे हत्या का आरोपी गिरफ्तार,कट्टा व तीन गोलियां बरामद
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: जिला के कुदरा थाना क्षेत्र के फकराबाद मे 20 मार्च को होलिका दहन के दिन उदय शंकर पांडे को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ थाने मे नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था दर्ज कराई गई प्राथमिकी में फकराबाद गांव की ही मुख्य आरोपित अनूप तिवारी विशु चौबे बलदाऊ चौबे का नाम शामिल थे.
आप को बता दे की उदय शंकर पांडे पुसौली बाजार से होली को लेकर सामान की खरीदारी कर मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे फकराबाद गांव के समीप दुर्गा मंदिर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी .जिसका खुलासा रविवार को कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने किया हत्या में शामिल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी, हत्या में प्रयुक्त की हुई देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, और अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ.कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि अनूप तिवारी शराब का कारोबार करता था जिसका 76 पेटी शराब पुलिस द्वारा पकड़ने के बाद गवाह फकराबाद के ही उदय शंकर पांडे को बनाया गया था.
इससे नाराज होकर अनूप तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उदय शंकर पांडे की हत्या तीन गोली मारकर कर दी गई थी.अनूप तिवारी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने जब पूछताछ किया अनूप तिवारी ने कट्टा नदी के पानी में फेंकने की बातें कहीं। पूरी रात नदी के पानी में खोजवाता रहा लेकिन नदी में नहीं मिला फिर जब पुलिस ने कड़ाई किया, तो उसने अपने मित्र के यहां कटा छुपाने की बात स्वीकारी उसकी निशानदेही पर रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के किर्हिंडी गांव से अभय सिंह को गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से हत्या में उपयोग किया हुआ देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया.
हथियार उसके पास कहां से आया पूछताछ करने पर उसने कुदरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के राकेश शर्मा से हथियार खरीदने की बात स्वीकारी। जहां छापामारी के दौरान राकेश शर्मा फरार हो गया. उसके घर से अवैध हथियार बनाने के सामान बरामद हुए. इस तरह इस हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, एक आरोपी विशु चौबे फरार चल रहा है बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने हत्या के दिन ही एक आरोपी बलदाऊ चौबे को गिरफ्तार कर लिया था और दो आरोपी फरार चल रहे थे. पुलिस दबिश के कारण अनूप तिवारी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया अनूप तिवारी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने जब पूछताछ की अनूप तिवारी ने कटा नदी के पानी में फेंकने की बातें कहीं पुलिस ने नदी के पानी में खोजता रहा लेकिन नदी में नहीं मिला फिर जब पुलिस ने जब पुछताछ किया तो उसने अपने मित्र के यहां कटा छुपाने की बात स्वीकारी. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर अभय सिंह के घर से कटा और तीन कारतूस बरामद किया.
इस दौरान जब पुलिस रविवार को उसके घर छापेमारी की तो वह फरार हो गया लेकिन उसके यहां हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया गया कुदरा थाना सब इंस्पेक्टर उदयभानु सिंह ने बताया कि जब उसे रिमांड पर लेकर कट्टे के लिए पूछताछ किया जाने लगा तो उसमें कहा कि वह फकराबाद नदी में कट्टे को फेंक दिया है जिसे पुलिस लेकर शनिवार की देर रात तक पानी में खोजबीन करती रही लेकिन उसका पता नहीं चल सका जब रविवार को पुलिस ने काड़ा रूप अख्तियार किया तो उसने बताया कि वह कट्टे को अभय सिंह के यहां दिया हुआ है. जबकि हथियार बनाकर तस्करी करने वाले राजेश शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है राजेश के घर छापेमारी कर हथियार बनाने के कई अन्य उपकरण पुलिस ने बरामद किया है उक्त मामले में उद्वेदन केस के अनुसंधानकर्ता उदयभानु सिंह वह थानेदार सुमित कुमार शामिल रहे.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट







Post a Comment