Kaimur Top News: खाद्य उपभोक्ता संरक्षण के निर्देश पर जिले के सभी 151 पैक्स व व्यापार मंडलों का सत्यापन
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: बीते सोमवार को जिले के पदाधिकारियों ने अपर सचिव खाद्य उपभोक्ता संरक्षण के निर्देश पर जिले के सभी 151 पैक्स व व्यापार मंडलों का सत्यापन किया था. इसके लिए 42 पदाधिकारी एक साथ क्षेत्र में निकले थे। जिनके द्वारा पैक्स गोदामों, धान की खरीदारी, पंजी सहित बिदुओं की जांच की गई थी.मंगलवार को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जांच करने वाले पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शीघ्र ही सत्यापन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को पैक्स जांच का सत्यापन कार्य पूर्ण नहीं किया गया है वे हर हाल में मंगलवार को पूर्ण कर लें और ससमय अपनी सत्यापन रिपोर्ट सौंपे
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सत्यापन जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है. ताकि पैक्सो द्वारा धान की हुई खरीदारी, सीएमआर व गोदाम में रखे गए चावल आदि की समीक्षा की. बैठक में इसके अलावा कई आवश्यक दिशा निर्देश डीएम द्वारा दिया गया.






Post a Comment