Kaimur Top News: ट्रेन के चपेट मे आने से वृद्ध की मौत.....
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है .कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के निकट पीडीडीयू गया रेल खंड पर ट्रेन के चपेट मे आने से 70 वर्षीय मदन तिवारी की घटना स्थल दर्दनाक मौत हो गयी.घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई.घटना मे उनका हाथ पैर कट जाने से शव क्षत विक्षत हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मदन तिवारी ग्राम कर्मनाशा बाजार थाना दुर्गावती जिला कैमूर के निवासी बताया गया.और इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा जीआरपी मोहनिया को दी गई. सूचना मिलने के बाद जीआरपी मोहनिया घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मौत की सूचना मिलने पर परिजनो मे कोहराम मच गया.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment