Header Ads

Kaimur Top News: आम निर्वाचन 2019 हेतु मतदान केंद्र पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत कुमार शर्मा ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मालती नगीना को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया है कि लोक सभा आम निर्वाचन 2019 हेतु मतदान केंद्र अवस्थित विद्यालय के कमरों में विद्युत वायरिग जल्द से जल्द कराएं. उन्होंने कहा है कि मतदान केंद्र अवस्थित विद्यालय के प्रत्येक कमरा में दो बल्ब दो पंखा एवं चार चार्जिंग पिन की आवश्यकता है. इसके लिए सभी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया जाए कि वह सात अप्रैल तक हर हालत में विद्युत का वायरिग कराना सुनिश्चित करेंगे. वहीं इस संबंध में बीडीओ ने कहा है कि सभी विद्यालय पर पानी का स्तर नीचे जाने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसके लिए विद्यालय इसके बारे में सूची दें.ज


 मतदान के समय उक्त तिथि को भीषण गर्मी के कारण पानी का स्तर निश्चित रूप से नीचे जाने की संभावना है. कुछ विद्यालयों में चापाकल बंद भी हो सकता है. विगत वर्ष मई 2018 में पानी का स्तर नीचे चले जाने के कारण विद्यालय में पेयजल की समस्या उत्पन्न हुई थी. मतदान केंद्र अवस्थित विद्यालय की सूची 8 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया है.

वहीं उन्होंने कहा है कि विद्यालय के भ्रमण में पाया गया है कि विद्यालय अवधि कार्य के समय ही विद्यालय के शौचालय में ताला लगा पाया जाता है. विद्यालय के शौचालय का प्रयोग सभी विद्यालय परिवार के लिए है लेकिन ताला लगने के कारण बच्चों को शौचालय हेतु दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है. इसलिए बीडीओ ने कहा है कि विद्यालय अवधि के दौरान शौचालय बंद नहीं रहेगा .वहीं मतदान केंद्र बनाए गए विद्यालयों पर बीडीओ ने दो -दो इमरजेंसी लाइट व्यवस्था करने की भी बात कही है.जिससे मतदान के कार्य में प्रकाश की समस्या उत्पन्न ना हो सके.







No comments