Header Ads

Kaimur Top News: दहेज हत्या मामले में पति,ससुर व सास के खिलाफ मोहनियां थाने मे प्राथमिकी दर्ज.....

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमुर जिला के मोहनिया  नगर के वार्ड नंबर सात मे एक विवाहिता की संदेहास्पद की स्थिति मे मौत का मामला सामने आया है.इस मामले मे तीन लोगों को अभियुक्त बनाया गया. इस मामले को लेकर मृतिका के पिता ने मोहनियां थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें मृतिका के पति ससुर एवं सास शामिल है.सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि इस मामले में ससुराल वालों पर दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है.

 थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार मृतिका बक्सर जिले के पुराना भोजपुर गांव निवासी मुरली प्रसाद केसरी की पुत्री अनीता देवी बताई जाती है थाने में मृतका के पिता मुरली प्रसाद केसरी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें कहा गया है कि मेरी बेटी अनिता की शादी 2014 के दो मार्च को मोहनिया वार्ड संख्या सात निवासी हीरालाल केसरी के पुत्र उपेंद्र केसरी से की थी.शादी के बाद कुछ दिनों तक ठीक ठाक चला.इसके बाद बेटी की विदाई दहेज सहित सामान के साथ उसके ससुराल मोहनिया में किया गया .लेकिन शादी के पांच महीने बाद से ही लड़की के साथ दहेज के लिए मारपीट एवं प्रताड़ना का शिकायत मिलना शुरू हो गया. जिसको लेकर लड़की के पिता द्वारा सीजीएम कोर्ट बक्सर में भी दहेज के लिए मारपीट करने के मामले में आवेदन दिया गया था.

 लेकिन दोनों पक्षों के लोगों के बीच आपसी समझौता के बाद लड़की पुनः अपने ससुराल आई थी बताया जाता है कि मृतिका के एक बेटा और एक बेटी है लेकिन पैसे के लोभ में आए दिन मारपीट का सूचना मिल रहा था. इसी दौरान गुरुवार को मृतिका के पिता को फोन से सूचना मिली की आपकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही.फोन पर पिता द्वारा अपनी बेटी का समाचार सुन सन्न रह गए इसके बाद लड़की के पिता ने इसकी सत्यता के लिए अपने दामाद उपेंद्र प्रसाद केसरी के मोबाइल पर जब फोन लगाया तो दामाद ने उनका फोन नहीं उठाया.इसके बाद घटना की सूचना से घबराए लड़की के परिवार वालों ने सपरिवार गुरुवार को 11:00 बजे मोहनिया उसके ससुराल पहुंच जब देखा तो उनकी बेटी फर्श पर मृत पड़ी हुई थी. इसके बाद घटना से आहत मृतिका के पति ससुर एवं सास के खिलाफ दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने को लेकर हत्या के मामले में नामजद प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई. पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया
 इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष सर्देन्दु सरद ने बताया कि घटना को लेकर मृतिका के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति उपेंद्र केसरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.साथ ही नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.


कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट








No comments