Kiamur Top News: मनरेगा में घोटाले का मामला उजागर होने से कर्मियों में हड़कंप
ओवरसीयर एवं रोजगार सेवक द्वारा मिली भगत कर बिना कार्य कराए राशि निकालने की बात सामने आई है. सोनांव गांव में सामुदायिक भवन पर ग्रामीण चंदा लगाकर मिट्टी भराई किए थे.सरस्वती पुजा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग कर दिसंबर माह 2017 में मिट्टी भराई की. मिट्टी भराई देखकर मनरेगा के ओवरसीयर एवं रोजगार सेवक राम अवध बड़ी चालाकी से योजना चयन कर प्राक्कलन एवं एमवी बनाकर राशि निकाल लिया गया. जानकारी के अनुसार 60 हजार रुपये की निकासी की गई है. ग्रामीणों को जानकारी होने पर दर्जनों लोगों ने बीडीओ को आवेदन देकर जांच करने एवं कार्रवाई की मांग की है.ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को वीडियो क्लिप भी दिखाया.जिसमें रोजगार सेवक कहते हुए पाए गए हैं कि हमने बिना कार्य कराए 60 हजार रुपये निकाल लिया है। हमें इससे कोई भय नहीं है.
इस संबंध में बीडीओ रवि रंजन ने बताया कि जांच करने के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दिया गया है.उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. घोटाला उजागर होने के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मनरेगा कर्मी दलालों के सहयोग से बिना कार्य कराए मजदूरों की मजदूरी भी हड़प ले रहे हैं.






Post a Comment