Kaimur Top News: कैमूर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी दो बाइक के साथ चार गिरफ्तार,43 बोटल शराब बरामद
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: वाहन चेकिंग के दौरान भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर पाटिया गांव के समीप पुलिस ने दो बाइक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.जिनके पास से दो मोबाइल व 43 बोतल शराब भी बरामद की गई है. सदर थाना में प्रेसवार्ता कर कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
जिनके पास से दो मोबाइल 43 बोतल शराब जप्त की गई है.गिरफ्तार लोगों में मुकेश कुमार भभुआ नगर वार्ड 21, सुधीर कुमार तुर्की थाना कुदरा,मनोहर तिवारी गंवई मोहल्ला वार्ड नंबर 21 अनिल कुमार ग्राम बनौली थाना करमचत कैमूर के निवासी बताए जा रहे हैं. थाना प्रभारी की थाना अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व अन्य पुलिस अफसरों के नेतृत्व में सीआरपीएफ के जवान भभूआ मोहनियां मुख्य सड़क पर अखलासपुर पटीया के पास वाहन जाच कर रहे थे इसी दौरान पुलिस को यह सफलता मिली.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment